Home›Pashudhan›Poultry›
Egg And Broiler Production Increased 5 Times Faster Than Crops 8 To 10 Percent Increase Every Year
पोल्ट्री: फसलों की तुलना 5 गुना तेजी से बढ़ा अंडे व ब्रॉयलर का उत्पादन, 8 से 10 फीसदी प्रतिवर्ष की वृद्धि
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Shailesh Arora
Updated Mon, 25 Dec 2023 07:38 PM IST
सार
देश में जहां फसलों का उत्पादन प्रति वर्ष 1.5 से 2 फीसदी की दर से बढ़ रहा है, वहीं अंडे और ब्रॉयलर के उत्पादन में प्रति वर्ष 8 से 10 फीसदी की दर से वृद्धि देखने को मिल रही है। पिछले दो दशकों में, भारतीय पोल्ट्री क्षेत्र एक विशाल-उद्योग के रूप में विकसित हुआ है।
2022-23 में भारत ने 57 से अधिक देशों को 6,64,753.46 मीट्रिक टन पोल्ट्री उत्पादों का निर्यात किया
- फोटो : गांव जंक्शन
Link Copied
विस्तार
भारत 57 से अधिक देशों को कर रहा अंडे और ब्रॉयलर का निर्यात
केंद्रीय पशुपालन और डेयरी विभाग की सचिव अलका उपाध्याय बताती हैं, देश में अंडे और ब्रॉयलर का उत्पादन प्रति वर्ष 8 से 10 फीसदी की दर से बढ़ रहा है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में भारत ने 57 से अधिक देशों को 6,64,753.46 मीट्रिक टन पोल्ट्री उत्पादों का निर्यात किया। इसका मूल्य 1,081.62 करोड़ रुपये (134.04 मिलियन अमरीकी डालर) है।
निर्यात को बढ़ावा देने के लिए, विभाग ने 33 पोल्ट्री कंपार्टमेंटों को एवियन इन्फ्लूएंजा से मुक्त माना है। विभाग इस क्षेत्र में निर्यात और बढ़ाने के लिए प्रयास में जुटा है। अलका उपाध्याय कहती हैं, भारतीय पोल्ट्री क्षेत्र, अब कृषि का एक अभिन्न अंग है। इसने प्रोटीन और पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
जहां फसलों का उत्पादन प्रति वर्ष 1.5 से 2 फीसदी की दर से बढ़ रहा है, वहीं अंडे और ब्रॉयलर का उत्पादन प्रति वर्ष 8 से 10 फीसदी की दर से। पोल्ट्री क्षेत्र इस तरह विकसित हुआ कि, भारत को अंडे और ब्रॉयलर मांस के प्रमुख वैश्विक उत्पादक के रूप में स्थापित किया है।
उत्पादन और निर्यात को ऐसे मिला बढ़ावा
अलका उपाध्याय बताती हैं पशुपालन एवं डेयरी विभाग निर्यात को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहल कर रहा है। इसी कड़ी में विभाग ने हाल ही में उच्च रोगजनकता वाले एवियन इन्फ्लुएंजा से मुक्ति की स्व-घोषणा की है। निर्यात को बढ़ावा देने के लिए, विभाग ने 33 पोल्ट्री कंपार्टमेंटों को एवियन इन्फ्लूएंजा से मुक्त माना है।
वैधता के आधार पर विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन को 26 विभाग अधिसूचित किए हैं। 13 अक्टूबर, 2023 को स्व-घोषणा को विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन द्वारा अनुमोदित किया गया था। पिछले वर्षों में चारे की कमी की समस्या को हल करने के लिए भी विभाग ने काम किया है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।