Home›Nayi Bayaar›
Listing Trading Record Of Three Years 297 Lakh Tonnes Of Tail Buying Done So Far Punjab On Top
गेहूं खरीद ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड, अब तक हुई 297 लाख टन गेहूं की सरकारी खरीद, पंजाब टॉप पर
Test
Published by: amresh pandey
Updated Mon, 26 May 2025 02:36 PM IST
for Test image
- फोटो : natural
Link Copied
विस्तार
चालू गेहूं खरीद सीजन में सरकार ने 22 मई तक 29.7 मिलियन टन से अधिक गेहूं की खरीद की है। गेहूं खरीद का यह आंकड़ा 2021-22 सीजन के बाद से सबसे अधिक है। गेहूं की अनुमानित बंपर फसल के बीच एमएसपी पर तेज खरीद से पीडीएस के लिए पर्याप्त स्टॉक की उम्मीद मजबूत हैं। वहीं, गेहूं की अच्छी खरीद से सरकार गेहूं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप करने में सक्षम हो सकेगी।
कब कितनी हुई खरीद
सरकार 2024-25 सीजन के दौरान एमएसपी पर किसानों से 26.6 मिलियन टन गेहूं खरीदा था। इसके अगले सीजन यानी 2023-24 में खरीद का आंकड़ा गिरकर 26.2 मिलियन टन रह गया। वहीं, 2022-23 में गेहूं की खरीद केवल 18.8 मिलियन टन रही थी। इन तीन सीजनों को पछाड़कर 2025-26 सीजन में अब तक 29.7 मिलियन टन गेहूं खरीदा गया है।
पिछले साल से खरीद में 13.5% का उछाल
भारतीय खाद्य निगम के आंकड़े बताते हैं की इस साल गेहूं की खरीद पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 13.5 फीसदी अधिक है। वहीं, देश के अधिकतर प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों में खरीद पूरी होने वाली है।
खरीद में पंजाब टॉप पर
मिंट की रिपोर्ट में एक वरिष्ठ अधिकारी का हवाला देते हुए बताया गया की 11.9 मिलियन टन की गेहूं खरीद के साथ पंजाब सबसे आगे है। पंजाब में निजी व्यापारियों ने किसानों से 1.0 मिलियन टन गेहूं खरीदा है। वहीं, राज्य में कुल आवक लगभग 13 मिलियन टन रही है। वहीं, मध्य प्रदेश के किसानों से 7.77 मिलियन टन गेहूं खरीदा गया है। इसी तरह हरियाणा में 7.14 मिलियन टन राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 1.83 मिलियन टन और 1.0 मिलियन टन की गेहूं की एमएसपी पर खरीद दर्ज की गई है।
प्रोत्साहनों ने खरीद को दिया बढ़ावा
मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकार द्वारा गेहूं उत्पादकों को आर्थिक प्रोत्साहन देने से खरीद में उछाल देखा गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश ने 2,425 रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 175 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस दिया, जबकि राजस्थान ने 150 रुपये बोनस की घोषणा की। पिछले साल मध्य प्रदेश ने 4.8 मिलियन टन और राजस्थान ने 1.2 मिलियन टन गेहूं की खरीद की थी।
रिकॉर्ड गेहूं उत्पादन का अनुमान
कृषि मंत्रालय के अनुसार, 2024-25 के रबी सीजन में गेहूं का उत्पादन रिकॉर्ड 115.43 मिलियन टन रहने का अनुमान है, जो पिछले साल के 113.29 मिलियन टन से 2 फीसदी अधिक है।
खरीद का लक्ष्य
गेहूं की अच्छी फसल की संभावनाओं को देखते हुए केंद्र ने चालू सीजन के दौरान 31.2 मिलियन टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा था, जिसमें पंजाब से 12.4 मिलियन टन, हरियाणा से 7.5 मिलियन टन, मध्य प्रदेश से 6 मिलियन टन, उत्तर प्रदेश से 3 मिलियन टन और राजस्थान से 2 मिलियन टन का लक्ष्य शामिल है। इसके उलट केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने हाल ही में संकेत दिया कि वास्तविक गेहूं खरीद का आंकड़ा 32-32.5 मिलियन टन तक पहुंच सकता है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।