Home›Misal Bemisal›
Yogi Government Livelihood Mission Jhansi Women Self Help Group Led Bulb Self Reliance Women Entrepreneu
UTTAR PRADESH: एलईडी बल्ब से चमकी ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, मिला रोजगार, बढ़ी कमाई
गांव जंक्शन डेस्क, लखनऊ
Published by: Umashankar Mishra
Updated Sat, 15 Nov 2025 07:57 PM IST
सार
झांसी की महिलाएं एलईडी बल्ब बनाकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं और सरकारी मदद से उनका हौसला बढ़ गया है। योगी सरकार के प्रशिक्षण से महिलाएं एलईडी निर्माता बन रही हैं, जिससे उनकी कमाई बढ़ी है।
एलईडी बल्ब बनाकर महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर।
- फोटो : AI
Link Copied
विस्तार
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लगातार काम कर रही है। इसी पहल का असर है कि झांसी जिले के चिरगांव ब्लॉक के जरियाई गांव की महिलाओं ने मिलकर एक ऐसी पहल शुरू की है, जो आज पूरे इलाके में मिसाल बन चुकी है।
महिला समूह का अनोखा प्रयास
गांव के जय मां रतनगढ़ वाली स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष अंजना बताती हैं कि उनके समूह में 12 महिलाएँ जुड़ी हैं और करीब आठ महीने पहले उन्होंने एलईडी बल्ब बनाने का काम शुरू किया था। शुरुआत में महिलाओं ने करीब दस हजार रुपये इकट्ठा करके जरूरी सामान खरीदा और बाद में कुछ रकम लोन के रूप में ली। सरकार की ओर से महिलाओं को बल्ब बनाने का पूरा प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही रॉ मैटेरियल भी उपलब्ध कराया जाता है।
रोज बन रहे 150 से ज्यादा एलईडी बल्ब
समूह की महिलाएँ रोजाना 150 से अधिक बल्ब तैयार कर लेती हैं। खास बात यह है कि वे न सिर्फ बल्ब बनाती हैं बल्कि उन्हें बेचने की रणनीति भी खुद ही तैयार करती हैं। गांव और आसपास के इलाकों में बनाए गए बल्बों की बिक्री लगातार बढ़ रही है, जिससे महिलाओं की आमदनी और आत्मविश्वास दोनों में बढ़ोतरी हुई है।
बाजार-स्टॉल की सुविधा दे रही सरकार
चिरगांव ब्लॉक की बीएमएम कल्पना बताती हैं कि समूह बनने के बाद महिलाओं को काम का प्रशिक्षण दिलाया गया। सरकार की ओर से प्रदर्शनियों और मेलों में उनके उत्पादों की बिक्री के लिए मुफ्त स्टॉल भी उपलब्ध कराया जाता है। इससे महिलाओं को अपने सामान को बड़े स्तर पर दिखाने और बेचने का मौका मिलता है।
यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की रोजगार यात्रा का मजबूत कदम बनकर सामने आई है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।