Home›Baat Pate Ki›Kaam Ke Yantra›
Stubble Burning Tension Over New Lightweight And Powerful Combine Harvester Launched In Punjab Haryana Market
पराली जलाने की टेंशन खत्म : पंजाब-हरियाणा बाजार में उतरा नया हल्का और दमदार कंबाइन हार्वेस्टर, जानें खासियत
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Devesh Saraswat
Updated Thu, 18 Sep 2025 06:08 PM IST
सार
प्रमुख कृषि यंत्र निर्माता कंपनियों में शामिल एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने पंजाब और हरियाणा में अपना नया कंबाइन हार्वेस्टर लॉन्च किया है। PRO588i-G नाम के नया कंबाइन हार्वेस्टर फसल के डंठल को उसके आधार के पास से काटती है, जिससे पुआल की पूरी लंबाई प्राप्त होती है।
जापानी तकनीक से लैस नया कंबाइन हार्वेस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
विस्तार
प्रमुख कृषि यंत्र निर्माता कंपनियों में शामिल एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने पंजाब और हरियाणा में अपना नया कंबाइन हार्वेस्टर लॉन्च किया है। PRO588i-G नाम के नया कंबाइन हार्वेस्टर फसल के डंठल को उसके आधार के पास से काटती है, जिससे पुआल की पूरी लंबाई प्राप्त होती है। इस पुआल को इकट्ठा कर मवेशियों के चारे और बायोमास संयंत्रों में उपयोग किया जा सकता है, जो किसानों के लिए अतिरिक्त आय का एक जरिया बन सकता है।
पराली जलाने का होगा बेहतर विकल्प
कुबोटा की यह नई तकनीक किसानों को पराली जलाने का एक लाभदायक विकल्प प्रदान करती है, जिससे उत्तर भारत में वायु प्रदूषण को कम करने में मदद मिल सकती है। पारंपरिक हार्वेस्टर में डंठल को ऊपर से काटते हैं।
जापानी तकनीक से बासमती को मिलेगा फायदा
इस नए कंबाइन हार्वेस्टर में जापान में डिजाइन किया गया एक खास थ्रेसिंग मैकेनिज्म है। यह बासमती धान के नाजुक लंबे दाने को थ्रेसिंग के दौरान टूटने से काफी हद तक बचाता है।
किसानों के लिए कई तरह से फायदेमंद
PRO588i-G का वजन केवल 2700 किलो है, जबकि पारंपरिक हार्वेस्टर का वजन लगभग 9000 किलो होता है। इसके हल्के होने से खेत में मिट्टी का जमाव कम होता है, जिससे जुताई के प्रयास और अगली फसल के लिए भूमि की तैयारी की लागत कम हो जाती है। इसके अलावा, इसमें क्रॉलर लगे हैं जिससे गीले खेतों में काम करना आसान हो जाता है और इसका एर्गोनोमिक डिज़ाइन लंबे समय तक काम करने में सुविधा प्रदान करता है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।