Home›Baat Pate Ki›Kaam Ke Yantra›
Agricultural Equipment Subsidy Scheme 2025 The Government Is Offering Huge Subsidies On 9 Modern Agricultural
कृषि यंत्र अनुदान योजना 2025 : 9 आधुनिक कृषि मशीनों पर सरकार दे रही भारी सब्सिडी, जानें आवेदन का तरीका...
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Devesh Saraswat
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:17 PM IST
सार
खेती को आसान बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश सरकार ने कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत एक बड़ी पहल की है। इस योजना के तहत खेती-बाड़ी में काम आने वाले 9 कृषि यंत्रों पर बंपर सब्सिडी दी जा रही है।
मध्य प्रदेश सरकार किसानों को 9 यंत्रों पर दे रही भारी अनुदान
- फोटो : ai
Link Copied
विस्तार
खेती को आसान बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश सरकार ने कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत एक बड़ी पहल की है। इस योजना के तहत खेती-बाड़ी में काम आने वाले 9 कृषि यंत्रों पर बंपर सब्सिडी दी जा रही है। किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और उनकी मेहनत कम करने के लिए यह योजना एक अहम कदम है। किसान इन कृषि यंत्रों को खरीदना चाहते हैं, वे सरकारी अनुदान का लाभ उठाकर अपनी खेती को और भी फायदेमंद बना सकते हैं।
इन 9 कृषि यंत्रों पर मिल रहा है अनुदान
कृषि अभियांत्रिकी विभाग ने जिन कृषि यंत्रों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, स्मार्ट सीडर, श्रेडर/मल्चर, बेलर, हे रेक/स्ट्रॉ रेक, स्लेशर मशीन शामिल है।
जानें किस मशीन पर कितनी मिलेगी सब्सिडी
सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी की राशि यंत्रों के हिसाब से अलग-अलग है।
सुपर सीडर पर किसानों को अधिकतम 1.20 लाख रुपये या यंत्र की लागत का 50 फीसदी अनुदान मिलेगा।
स्मार्ट सीडर पर 81,400 रुपये से लेकर 90,200 रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है।
मल्चर के आकार के अनुसार 72,500 रुपये से 95,700 रुपये तक का अनुदान उपलब्ध है।
बेलर की क्षमता के अनुसार मिनी बेलर पर 2,20,000 रुपये से लेकर 6,60,000 रुपये तक की भारी सब्सिडी का प्रावधान है।
हे रेक/स्ट्रॉ रेक पर अधिकतम 1,65,000 रुपये या लागत का 50 फीसदी अनुदान देय होगा।
स्लेशर मशीन पर अधिकतम 27,500 रुपये या लागत का 50 फीसदी, जो भी कम हो, का अनुदान मिलेगा।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को आवेदन के साथ एक धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) जमा करना अनिवार्य है। यह राशि हर यंत्र के लिए अलग-अलग निर्धारित है, जैसे सुपर सीडर के लिए 4500 रुपए, श्रेडर/मल्चर के लिए 5500 रुपए और बेलर के लिए 15,000 रुपए। यह डीडी जिले के "सहायक कृषि यंत्री" के नाम से बनवाना होगा। बिना धरोहर राशि के आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कैसे होगा लाभार्थियों का चयन?
प्राप्त आवेदनों के आधार पर लक्ष्यों का निर्धारण किया जाएगा और लाभार्थियों का चयन लॉटरी के माध्यम से होगा, जिसकी सूचना अलग से प्रकाशित की जाएगी। मध्य प्रदेश के किसान ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बी-1 की प्रति और जाति प्रमाण पत्र जैसे कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने निकटतम कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।