Home›Baat Pate Ki›Janch Parakh›
Bt Cotton Bt Brinjal Gm Mustard Acharya Ng Ranga Agricultural University Biosafety System
जीएम फसलों से खुल सकती है तरक्की की राह : विरोध के चलते बाधित हुआ आनुवंशिक रूप से संशोधित फसलों का विकास
उमशंकर मिश्र, नई दिल्ली
Published by: Umashankar Mishra
Updated Sat, 13 Sep 2025 07:08 PM IST
सार
भारत में बीटी कपास आने के बाद दूसरी जीएम फसलों का व्यावसायीकरण सामाजिक व राजनीतिक विरोध और नियामक बाधाओं के कारण बाधित हुआ है। एक ताजा अध्ययन में जीएम फसलों की राह की बाधाओं, खामियों और उपयोगिता के विश्लेषण के बाद शोधकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे हैं।
भारत में जीएम फसलों पर नई रिपोर्ट
- फोटो : AI
Link Copied
विस्तार
आनुवंशिक रूप से संशोधित फसलों (GM CROPS) की अपनी उपयोगिता है और ये फसलें खाद्य सुरक्षा से लेकर पर्यावरणीय चुनौतियों से लड़ने और किसानों की आय बढ़ाने में बड़ा योगदान दे सकती हैं।
भारत में बीटी कपास आने के बाद अन्य जीएम फसलों का व्यावसायीकरण सामाजिक एवं राजनीतिक विरोध और नियामक बाधाओं के कारण बाधित हुआ है। एक ताजा अध्ययन में जीएम फसलों की राह में आने वाली बाधाओं, इसकी खामियों और उपयोगिता के विश्लेषण के बाद शोधकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे हैं।
बीटी कपास, बीटी बैंगन और जीएम सरसों की केस स्टडीज पर आधारित इस अध्ययन से पता चला है कि जीएम फसलों के कई फायदे हैं, जिसमें उच्च उपज और कीट प्रतिरोध जैसे लाभ शामिल है। लेकिन, जैव सुरक्षा ढांचे व जन-जागरूकता के अभाव और नियामक अनिश्चितताएं इसकी राह में बाधा बन रही हैं।
भारत में जैव प्रौद्योगिकी की चुनौतियों पर नई स्वॉट (ताकत, कमजोरी, अवसर, खतरे) रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। जीएम को खाद्य सुरक्षा की मजबूती के लिए अवसर बताया गया है। वहीं, जैव विविधता के नुकसान और इसके नैतिक विरोध को एक बाधा करार दिया गया है।
तेलंगाना के आचार्य एन.जी. रंगा कृषि विश्विविद्यालय के शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन में पाया है कि मजबूत जैव सुरक्षा तंत्र, सरल नियमन, पारदर्शी फील्ड ट्रायल और जन-भागीदारी से ही कृषि जैव प्रौद्योगिकी में प्रगति हो सकती है। इससे किसानों को भी फायदा हो सकता है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।