Home›Baat Pate Ki›
Gold Tips Gold In Your Safe Won T Increase Your Wealth Learn About Smart Ways To Earn Good Money From Gold
Gold Tips: तिजोरी में पड़ा सोना नहीं बढ़ाएगा आपकी दौलत, जानिए वो स्मार्ट तरीके, जिनसे सोने से होगी अच्छी कमाई
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Devesh Saraswat
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:59 PM IST
सार
हमारे देश में सोना पारंपरिक नजरिए से निवेश का अच्छा माध्यम माना जाता रहा है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि तिजोरी में रखे सोने को बाहर निकालकर कई तरीकों से इसे काम में लाया जा सकता है।
इस तरह सोने को काम में लाएं।
- फोटो : गांव जंक्शन
Link Copied
विस्तार
हमारे देश में सोना पारंपरिक नजरिए से निवेश का अच्छा माध्यम माना जाता रहा है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि तिजोरी में रखे सोने को बाहर निकालकर कई तरीकों से इसे काम (Gold Tips) में लाया जा सकता है।
सरकारी योजना के जरिए सोने से करें कमाई
केंद्र ने साल 2015 में गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम (Gold Monetisation Scheme) लॉन्च की थी। इस योजना के तहत आप सोने को बैंक में जमा कर ब्याज के माध्यम से कमाई कर सकते हैं। इस योजना के तहत सोने से बने गहने-सिक्के आदि की आधिकारिक केंद्रों पर जाकर शुद्धता की जांच कराएं। ध्यान रहे कि जमा करने के लिए कम से कम 10 ग्राम सोना होना अनिवार्य है।
मध्यम समय के लिए निवेश पर हर साल 2.25 फीसदी से 2.5 फीसदी तक ब्याज मिलती है। मैच्योरिटी पर, आप मूलधन और ब्याज के बराबर सोना या नकदी वापस ले सकते हैं। शॉर्ट-टर्म में निवेश के लिए केवल दो विकल्प हैं - एक साल और तीन साल। बता दें कि इस योजना से जुड़ी प्रक्रिया में गहनों को पिघलाया जाता है। ऐसे में आप अपने सोने को मूल रूप में वापस नहीं ले सकते हैं।
पैसे की जरूरत को पूरा करें
अगर आप कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं, लेकिन नकदी की कमी है, तो सोना इस कमी को पूरा कर सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों बताते हैं कि कोई व्यक्ति अपने सोने के कुल भाव के 85 फीसदी तक ऋण ले सकता है। हालांकि 5 लाख रुपये से अधिक के ऋण पर यह सीमा 75 फीसदी है। गोल्ड पर ऋण (Gold Loan) लेना पर्सनल लोन से सस्ता पड़ता है। आमतौर पर ऋण के इस मॉडल में आपको 9 फीसदी से 15 फीसदी प्रति वर्ष की ब्याज देनी होती है।
गोल्ड लीज करें और कमाएं
एक और नया तरीका है, जिसमें आप सोने को जौहरियों को पट्टे (लीज) पर देकर (Gold Lease) कमाई कर सकते हैं। कितना होता है फायदा: इस पर सालाना 2% से 5% तक का रिटर्न मिल सकता है। इसमें भी आपके गहनों को पिघलाकर 24 कैरेट सोने में बदला जाता है, इसलिए आप उन्हें वापस उसी रूप में नहीं ले सकते।
फिजिकल गोल्ड को बनाएं डिजिटल
भौतिक सोने को बेचकर गोल्ड ईटीएफ जैसे डिजिटल (Digital Gold) उत्पादों में निवेश करना सुरक्षा, पारदर्शिता और बेहतर तरलता प्रदान करता है। गोल्ड ईटीएफ में स्टोरेज का कोई जोखिम नहीं होता है और इसे बाजार मूल्य पर तुरंत बेचा जा सकता है। इस पर टैक्स के फायदे भी मिलते हैं। भौतिक सोने को सीधे ईटीएफ में बदलने का कोई तरीका नहीं है। आपको पहले सोना बेचना होगा, जिस पर कैपिटल गेन टैक्स लग सकता है, और फिर उस पैसे को दोबारा निवेश करना होगा।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।