Home›Baat Pate Ki›
Citrus Fruits They Look Similar But Are Completely Different Understand The Complete Difference Between Mal
Citrus fruits: संतरे जैसे दिखते हैं, पर हैं बिलकुल अलग, समझिए माल्टा, किन्नू और डेजी फल का पूरा फर्क...
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Devesh Saraswat
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:02 PM IST
सार
सर्दीयों के सीजन में फलों के ठेलों पर संतरे जैसे दिखने वाले कई रसीले फल दिखने लगते हैं। माल्टा, किन्नू और डेजी लगभग संतरे जैसे दिखाई देते हैं, ये सभी नींबू वर्गीय परिवार का हिस्सा हैं। लेकिन स्वाद, बनावट, उत्पादन के तरीके और बाजार भाव में इनके बीच बड़ा अंतर है।
संतरे जैसे दिखने वाले माल्टा, किन्नू और डेजी में काफी फर्क है।
- फोटो : AI
Link Copied
विस्तार
सर्दीयों के सीजन में फलों के ठेलों पर संतरे जैसे दिखने वाले कई रसीले फल दिखने लगते हैं। माल्टा, किन्नू और डेजी लगभग संतरे जैसे दिखाई देते हैं, ये सभी नींबू वर्गीय परिवार का हिस्सा हैं। लेकिन स्वाद, बनावट, उत्पादन के तरीके और बाजार भाव में इनके बीच बड़ा अंतर है।
कौन मीठा, कौन खट्टा?
माल्टा का स्वाद हल्का मीठा होता है। इसमें कम बीज होते हैं, जिसकी वजह से यह खाने में आसान होता है। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स की वजह से डायबिटीज मरीजों के लिए यह अच्छा विकल्प माना जाता है।
किन्नू का स्वाद मीठा और तीखा - दोनों होता है। इसमें रस की मात्रा अच्छी-खासी होती है, जिस वजह से जूस व्यापार में किन्नू का उपयोग बडे पैमाने पर होता है। इस फल में बीज की मात्रा काफी ज्यादा होती है।
डेजी फल का संबंध अमेरिका के कैलिफोर्निया से है। बागवान इस फल को माल्टा या किन्नू संग उगाते हैं। स्वाद के मामले में यह मीठे और खट्टे के बीच संतुलित है। यह किन्नू की तुलना में थोड़ा कम रसीला होता है जानकारों का कहना है कि डेजी फल की मांग तेजी से बढ़ रही है।
छिलका, आकार और रंग से पहचानें
इन तीनों फलों का ध्यान से देखकर ही अंतर का पता लगाया जा सकता है। माल्टा का आकार मध्यम होता है और छिलका पतला और हल्का नारंगी या हरा-पीलापन लिए होता है। किन्नू का आकार माल्टा की तुलना में अधिक होता है। इसका छिलका मोटा और गहरे नारंगी रंग का होता है, जो इसे ट्रांसपोर्टेशन के दौरान खराब होने से बचाता है। डेजी फल आकार में सबसे छोटा होता है। इसका छिलका पीला-नारंगी और चिकना होता है, जिसे हाथ से छीलना बहुत आसान होता है।
सेहत और बाजार का गणित
पोषण के मामले में तीनों ही फल विटामिन-सी का बेहतरीन स्रोत हैं। किन्नू में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है, वहीं माल्टा फाइबर के कारण पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। बाजार में किन्नू आमतौर पर सस्ता मिलता है, जबकि माल्टा को प्रीमियम फल माना जाता है और इसकी कीमत अधिक होती है। उपयोग की बात करें तो माल्टा सीधे खाने और घर पर जूस निकालने के लिए पसंद किया जाता है, जबकि किन्नू का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर जूस बनाने वाली कंपनियां करती हैं। डेज़ी को सलाद और सीधे खाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।